{"_id":"6793ec8c8c8301e9900bcea4","slug":"advocate-assaulted-firing-outside-his-house-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-720-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अधिवक्ता से अभद्रता कर की मारपीट, घर के बाहर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अधिवक्ता से अभद्रता कर की मारपीट, घर के बाहर फायरिंग
विज्ञापन
अधिवक्ता के साथ मारपीट करते युवक सीसीटीवी में कैद। वीडियोग्रैब
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी अधिवक्ता कपिल चंदेला से बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे युवकों के एक समूह ने मारपीट की। घर से बाहर निकालने के बाद लाठी-डंडे और तमंचे की बट से जानलेवा हमला कर गंभीर हालत में छोड़ गए। साथ ही घर के बाहर कई राउंड फायरिंग कर आरोपी भाग निकले। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। वहीं अधिवक्ता का शालीमार गार्डन स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्षों के जानकार और आपसी कहासुनी के बाद विवाद की बात सामने आई है।
कपिल चंदेला दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके भाई सौरभ चंदेला भारतीय किसान यूनियन अजगर के प्रदेश सचिव हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी की रात करीब नौ बजे कपिल अपने दो दोस्तों के साथ 30 फुटा रोड स्थित गुर्जर चौक होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में अनिल रिस्तल और नितिन शकलपुरा ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोका और गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ता देख कपिल दोस्तों के साथ घर आ गए। बताया कि घर पहुंचने के करीब 20-25 मिनट बाद नितिन और अनिल अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और आवाज देकर भाई को बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही सभी अधिवक्ता से मारपीट करने लगे। लाठी-डंडे, ईंट और अपने साथ लाए असलहों की बट से बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद कई राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जब तक परिवार वाले घर से बाहर निकले तब तक आरोपी भाग चुके थे। घरवाले पहले अधिवक्ता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। यहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें शालीमार गार्डन स्थित निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। सौरभ चंदेला ने बताया कि अधिवक्ता के सिर में 14 टांके आए हैं। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।
अनिल के कार्यालय से शुरू हुआ विवाद
अधिवक्ता से मारपीट करने वाले आरोपी अनिल रिस्तल भवन निर्माण सामग्री विक्रेता है। गुर्जर चौक के पास ही उसका कार्यालय है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अभी तक की जांच में दोनों पक्ष एक दूसरे के जानकार होने की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को आरोपी अनिल का जन्मदिन था। उसके कार्यालय पर ही बर्थडे पार्टी चल रही थी। अधिवक्ता भी वहीं थे और उसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
तीन गाड़ियों से पहुंचे आरोपी
अधिवक्ता के भाई सौरभ ने बताया कि नितिन और अनिल तीन गाड़ियों में अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। करीब तीन-चार युवक पिस्टल से लैस थे, जिन्होंने जमकर हवाई फायरिंग की और बट से हमला किया। पुलिस ने मौके से कई खाली खोखे भी बरामद किए हैं। बताया कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
घटना की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों के जानकार होने और बर्थडे पार्टी से विवाद शुरू होने की बात फिलहाल सामने आई है, लेकिन गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन