फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocate accuses sister and nephew of stealing farmhouse documents.

Ghaziabad News: अधिवक्ता ने बहन व भांजे पर लगाया फार्म हाउस के दस्तावेज चोरी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Advocate accuses sister and nephew of stealing farmhouse documents.
कौशांबी। क्षेत्र निवासी अधिवक्ता सुभाष यादव ने अपनी बहन सुनीता यादव और भांजे नैतिक यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पर वर्ष 2024 में घर से संपत्ति दस्तावेज चोरी करने और बदले में 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मामला 23 जुलाई को पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में अधिवक्ता ने बताया कि वर्ष 2004 में उन्होंने एक फार्म हाउस खरीदा था। वर्ष 2025 में रक्षा बंधन के दौरान बहन सुनीता यादव और भांजा नैतिक यादव उनके घर आए थे। उस दिन निजी कार्य से वह पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। लौटने तक बहन और भांजा गार्ड को चाभी देकर चले गए। कुछ दिन बाद उन्हें फार्म हाउस के दस्तावेजों की जरूरत पड़ी, लेकिन तलाशने पर भी नहीं मिले। उनकी बहन ने फोन कॉल पर दस्तावेज अपने पास होने की बात कही और उन्हें लौटाने के एवज में 25 लाख रुपये मांगे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed