Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Adulterated ghee is being sold in name of health even spices contain poison

गाजियाबाद: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों के स्वाद में भी जहर, 787 नमूनों में से 499 फेल

Mon, 23 Nov 2026 05:38 AM IST
Akash Dubey अंकित तिवारी, गाजियाबाद
अंकित तिवारी, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 23 Nov 2026 05:38 AM IST
सार

2026 में अक्तूबर तक आई रिपोर्ट में देसी घी और मसालों के सबसे अधिक नमूने हानिकारक की श्रेणी में मिले हैं। 95 में से 23 घी और 22 मसालों के नमूने हानिकारक की श्रेणी में हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Adulterated ghee is being sold in name of health even spices contain poison
घी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सेहत की बात होने पर घरों में देसी घी की चर्चा जरूर होती है। स्वाद बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के मसाले लोगों की पसंद हैं। जानकर हैरानी होगी कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में मिलावट की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें देसी घी और मसालों के सबसे अधिक नमूने सेहत के लिए हानिकारक पाए गए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2026 में अक्तूबर तक लिए गए 787 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में 499 फेल मिले। इनमें 95 नमूने ऐसे थे, जिन्हें सेहत के लिए हानिकारक श्रेणी में रखा गया। इनमें देसी घी के 23 और मसालों के 22 नमूने शामिल हैं। इसके अलावा घी के 86 और मसालों के 33 नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई, हालांकि ये हानिकारक श्रेणी में नहीं पाए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि हानिकारक पाए गए नमूनों के मामलों में सीजीएम कोर्ट में वाद दायर किए जा रहे हैं। देसी घी और मसालों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाकर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घी को पीला करने के लिए रंग, खुशबू के लिए केमिकल
जांच रिपोर्ट के अनुसार, शुद्ध देसी घी के नाम पर मिलावटी उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं। मिलावट के लिए वनस्पति घी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्पाद को गाढ़ा और दानेदार दिखाने के लिए स्टार्च या क्रीम मिलाई जाती है। इसके बाद रंग और खुशबू के लिए रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, शुद्ध देसी घी की तुलना में मिलावटी घी तैयार करने की लागत काफी कम आती है। इसे करीब 200 से 300 रुपये प्रति किलो की लागत से तैयार कर बाजार में दोगुने तक दाम पर बेचा जाता है। ऐसे उत्पादों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसालों में कचरा पीसकर मिलाया जा रहा रंग
देसी घी के बाद मसालों के सबसे अधिक नमूने हानिकारक मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, मसालों में असली सामग्री के साथ कचरा और अन्य अवांछित पदार्थ पीसकर मिलाए जा रहे हैं। इसके बाद रंग मिलाकर उन्हें आकर्षक बनाया जाता है। लाल मिर्च, हल्दी और धनिया में इस तरह की मिलावट अधिक सामने आई है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि खुले मसालों के साथ पैक मसालों की भी जांच की जा रही है।


लिवर और आंतों को पहुंच सकता है नुकसान
आईएमए के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीबी जिंदल ने बताया कि अधिक मात्रा में कृत्रिम रंग और रसायनों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। लंबे समय तक ऐसे पदार्थों का सेवन आंतों और लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ हानिकारक रसायनों के लगातार संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed