{"_id":"6a8755d226859243c70735cc","slug":"administration-on-alert-regarding-school-students-protest-investigation-team-formed-suspects-also-under-surveillance-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-958872-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जांच के लिए बनी टीम, संदिग्धों पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जांच के लिए बनी टीम, संदिग्धों पर भी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अव्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रशासन ने स्कूलों की व्यवस्थाओं की सही जानकारी के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। वहीं, पुलिस ने छात्रों को गुमराह कर प्रदर्शन कराने की सूचना के बाद स्कूलों के बाहर मौजूद संदिग्धों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि स्कूलों की कमियों और छात्र-छात्राओं से बात करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, बीडीओ और अभियंता को शामिल कर टीम बनाई गई है। यह टीम सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट देगी। इसमें जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें ठीक किया जाएगा।
सर्वोदय विद्यालयों और अभ्युदय कक्षाओं पर जिलाधिकारी रखेंगे नजर
जहां स्कूलों की जानकारी के लिए टीम का गठन किया गया है, वहीं जिलाधिकारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निडौरी के सर्वोदय विद्यालय और संजयनगर के भागीरथ स्कूल में चलने वाली मुख्यमंत्री अभ्युदय कक्षाओं पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में होने वाली पढ़ाई और व्यवस्थाओं पर नजर रखने के साथ समाज कल्याण अधिकारी को भी यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अभ्युदय कक्षाओं में छात्रों को यूपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन
संदिग्ध कर रहे माहौल खराब
इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को दिव्यांगजन कल्याण और सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग के गाजियाबाद समेत प्रदेश में चल रहे स्कूलों और विश्वविद्यालयों पर नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को महीने में दो बार स्कूल का दौरा कर छात्र-छात्राओं और स्कूल के स्टाफ से बात कर जानकारी लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने लाभ के लिए छात्रों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है। इस पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि वह खुद बुधवार को समेकित स्कूल पहुंचे थे और वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
स्कूल-कॉलेजों पर निगरानी के लिए बढ़ी एंटी रोमियो स्क्वॉड की संख्या
जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी स्कूल और कॉलेजों में निगरानी बढ़ा दी है। सभी थानों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमें अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों के बाहर वर्दी और सादी वर्दी में तैनात रहेंगी। इस दौरान संदिग्धों के साथ-साथ युवाओं की हरकतों पर भी ध्यान रखा जाएगा। डीसीपी सिटी और ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज खुलने से पहले ही टीम मुख्य गेट पर तैनात होगी और छुट्टी होने तक मौजूद रहेगी। ड्यूटी चार्ट बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी इसकी निगरानी करेंगे। एक टीम में दो दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और पांच आरक्षी तैनात रहेंगे। शुक्रवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड को जिम्मेदारी सौंपने के लिए पुलिस लाइन में बैठक होगी।