फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ADM, SDM raided RTO office, stampede among brokers

Ghaziabad News: एडीएम, एसडीएम ने आरटीओ कार्यालय में मारा छापा, दलालों में मची भगदड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
ADM, SDM raided RTO office, stampede among brokers
गाजियाबाद। एडीएम गंभीर सिंह और एसडीएम संतोष राय ने शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान कार्यालय के अंदर और बाहर मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। एडीएम ने अधिकारियों को आरटीओ कार्यालय में दलालों का प्रवेश बंद करने की हिदायत दी। दोनों अधिकारियों ने रिकॉर्ड रूम, फिटनेस रिकॉर्ड कार्यालय, पंजीकरण, परमिट कार्यालय, लाइसेंस इकाई समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम जैसे ही आरटीओ कार्यालय में दाखिल हुए तो दलालों को इसकी भनक लग गई। इस दौरान वह जिन वाहनों से आए थे, उसे लेकर फरार हो गए। कुर्सी मेज भी दलालों ने इधर-उधर छिपा दी। हालत यह रही कि जिस कार्यालय के सामने रोजाना खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिलती थी। वहां दूर-दूर तक सन्नाटा दिखा। एक दो खाने पीने के सामान बेचने वाले ही खड़े दिखे। जिन लोगों को काम कराने के लिए दलालों ने बुलाया था, उनको वापस भेज दिया गया। दिनभर आरटीओ कार्यालय में यदा-कदा ही लोग दिखे। कुछ दलाल कार्यालय से दूर पेड़ाें के नीचे खड़े हो गए तो कुछ मुंह लपेटकर दोपहर बाद आरटीओ कार्यालय में दाखिल हुए। एडीएम को मौके पर एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि वह छुट्टी पर हैं। इस दौरान निचले अधिकारियाें ने ही उनको सभी अधिकारियों के कार्यालयों की पूरी जानकारी दी। एडीएम ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को चेताया कि दलालों का प्रवेश आरटीओ कार्यालय में नहीं होना चाहिए। आगे से कोई दलाल आरटीओ कार्यालय के आसपास खड़ा दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों का काम सीधे तौर पर हो। किसी तरह के अतिरिक्त शुल्क की वसूली नहीं होनी चाहिए। दलाली प्रथा को खत्म करने की सरकार की मंशा है। इस दौरान अपना काम लेकर आए लोगों से भी एडीएम ने बात की। इस बारे में एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने बताया कि पूरी स्थिति की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

तीन कर्मचारी गैरहाजिर, कुछ देरी से आए
एडीएम के निरीक्षण में तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले, तो कई देरी से कार्यालय पहुंचे। आरटीओ प्रवर्तन की गैरहाजिरी पर पता चला कि वह अभियान के तहत वाहनों के चालान आदि के लिए क्षेत्र में गए हैं। देर से आने और बिना किसी कारण गैरहाजिर रहने वाले की एडीएम ने रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed