{"_id":"6828e22223bd04fd4b064f93","slug":"adm-sahab-i-have-been-running-around-for-seven-years-still-no-solution-has-been-found-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-636922-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एडीएम साहब...सात साल से काट रहा हूं चक्कर, फिर भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एडीएम साहब...सात साल से काट रहा हूं चक्कर, फिर भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
गाजियाबाद। एडीएम साहब सात साल से एक गैर समुदाय के दबंग ने मेरी चार बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर दस बार समाधान दिवस में शिकायती पत्र दे चुका हूं। प्रत्येक बार संबंधित थाने में भेज दिया जाता है। आरोप लगाया कि थाने से चौकी इंचार्ज और वहां से अभद्रता कर भगा दिया जाता है। यह कैसा समाधान दिवस है, जहां वर्षों से मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
माह के तीसरे शनिवार को नेहरू नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में एडीएम सिटी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कुशलिया गांव निवासी सुभाष ने एडीएम के पास जाकर आंसू बहाते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सात साल से इस चार बीघा जमीन पर अवैध रूप से गैर समुदाय के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार इस संबंध में डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसडीएम, तहसीलदार के पास जा चुके हैं। अधिकारी बदल जाते हैं, लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एडीएम ने शिकायती पत्र लेकर सुभाष को शीघ्र आश्वासन के लिए आश्वस्त किया।
कुल 142 शिकायतों में से अधिकारी सिर्फ 14 का ही निस्तारण कर पाए अधिकारी
संपूर्ण समाधान दिवस में तीन तहसीलों में कुल 142 शिकायतें आईं। तीनों जगहों पर अधिकारी सिर्फ 14 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कर सके। मोदीनगर तहसील में सीडीओ अभिनव गोपाल ने 51 में से तीन शिकायतों का ही निस्तारण किया। वहीं, सदर तहसील में एडीएम सिटी ने 54 में से नौ और लोनी तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने 37 में से दो शिकायतों का ही निस्तारण किया।
विज्ञापन
दो वर्षों से भटक रही हूं, अधिकारी देते हैं सिर्फ आश्वासन
गांव मबई निवासी पुष्पा शर्मा ने बताया कि उनके प्लॉट की ओर पड़ोसी ने निकासी गेट बना दिया है। दो साल से समाधान दिवस में चक्कर काट रही हूं। प्रत्येक बार अधिकारी आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं। स्थानीय पुलिस से शिकायत करो तो वह टालमटोली कर देती है।
बिल्डर ने भवन बनाकर पानी निकासी कर दी है अवरुद्ध
गावं कुशलिया निवासी अतीक उर रहमान ने बताया कि गृह आवास योजना के तहत बिल्डर ने भवन बना दिए हैं। बिल्डर ने सड़क बनवा दी, लेकिन पानी की निकासी व्यवस्था अवरूद्ध कर दी है। डीएम के पास जा चुके हैं। तीसरी बार समाधान दिवस में आए हैं। इस बार भी सिर्फ आश्वासन दिया गया है।
संपूर्ण समाधान दिवस में भाकियू ने विभिन्न मांगों को लेकर किया हंगामा
मोदीनगर। मोदीनगर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने अधिकारियों की साथ लोगों की समस्याएं सुनी। समाधान दिसव में भारतीय किसान यूनिय टिकैत से जुड़े किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा काटा और धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवती, एसीपी ज्ञानप्रकाश राय और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने शनिवार सुबह लोगों की समस्याएं सुनीं। पूर्वाह्न मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल समाधान दिवस में पहुंचे। नगर पालिका परिषद मोदीनगर के सभासद संघर्ष समिति के सभासद समाधान दिवस में पहुंचे और गांव सीकरी खुर्द की शत्रु संपत्ति से बाहर की गई भूमि का दाखिल खारिज नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने अविलंब उक्त भूमि का दाखिल खारिज करने की मांग की। वहीं भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और पवन चौधरी उर्फ लालाराम बापू व पप्पी नेहरा के साथ बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और किसान एकत्रित होकर समाधान दिवस में पहुंचे और वहां धरने पर देकर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील में कोर्ट का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती 15 जनवरी से गन्ना भुगतान नहीं किया गया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, पवन, अरुण, परमेंद्र आर्य, शौकेंद्र चौधरी, गजेंद्र मौजूद रहे। वहीं बार एसोसिएशन मोदीनगर से जुड़े अधिवक्ताओं न्यायिक तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन दिया। एसडीएम ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 51 शिकायत आईं, जिसमे से तीन मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।