फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Additional Chief Secretary inspected the ongoing development works in the city.

Ghaziabad News: शहर में चल रहे विकास कार्यों का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary inspected the ongoing development works in the city.
गाजियाबाद। पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, बायोडायवर्सिटी पार्क, विजयनगर में बन रहे नए जोनल कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कैमरों के माध्यम से शहर के चौराहों का हाल जाना। इस दौरान हापुड़ चुंगी रेड लाइट पर बिना हेलमेट के चल रहे स्कूटी सवार का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम की ओर से इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से 311 एप्लीकेशन, आईजीआरएस, कंट्रोल रूम तथा व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। शनिवार को अपर मुख्य सचिव ने जायजा लेने के साथ इसकी सराहना भी की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव की ओर से छह माह पूर्व विजयनगर में सेना की भूमि पर लगाए गए पौधों को भी देखा। इसमें 18000 वर्ग मीटर लैंड पर 55000 पौधे लगाए गए थे। इसकी अपर मुख्य सचिव की ओर से निगम के अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व सेना की खाली पड़ी भूमि से कूड़े को हटाकर मियांवकी पद्धति से पौधारोपण किया गया था। इस दौरान लगभग 50 से अधिक प्रजातियों के फलदार और फूलों के पौधे लगाए गए थे। जो अब बड़े हो रहे हैं। इसमें सिंदूर, पीपल, नीम, जामुन, कदम, पिलखन, अशोक, अर्जुन, कॉनोकार्पस, चक्रेसिया, आम, गुलमोहर, बेल पत्थर, बॉटल ब्रश, अमरूद के पौधे लगाए गए थे जो कि अब वृक्ष बन रहे हैं। निरीक्षण के दौरान महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल समेत अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed