फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Add to society from the conference: Rajpal Yadav

समाज को जोड़ते हैं परिचय सम्मेलन: राजपाल यादव

Mon, 03 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Add to society from the conference: Rajpal Yadav
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की ओर से रविवार को सातवां वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में कई शहरों के यादव परिवार अपने बेटे व बेटी के लिए उचित रिश्ते की खोज में पहुंचे।परिचय सम्मेलन ताज हाईवे के पास स्थित गांव बहरामपुर निकट एनएच-24 स्थित माया गार्डन में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल समाज को जोड़ने का काम करते हैं बल्कि बच्चों के  लिए सही रिश्ते की तलाश भी आसान हो जाती है। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा हासिल कर ही कोई भी समाज अपनी अलग पहचान बनाता है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पहुंची पर्वतारोही संतोष यादव (दो बार एवरेस्ट फतेह कर चुकी दुनिया की पहली महिला) ने कहा कि उन्हें गर्व होता है कि वे यदुवंशी है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


न्होंने समाज के लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महाभारत काल से लेकर अब तक हर क्षेत्र में यदुवंशियों का वर्चस्व रहा है। यह परंपरा निरंतर बनाए रखने का दायित्व समाज के ही लोगों का है। इसके बाद युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। समिति अध्यक्ष रामअवतार यादव ने बताया कि सम्मेलन के लिए कुल एक हजार युवक-युवतियों का पंजीकरण था।

इनमें से 425 युवतियां और 575 युवक शामिल रहे। परिचय के बाद परिवारों के बीच आपसी बातचीत हुई। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव को भी इस कार्यक्रम में आना था, मगर किसी कारणवश शामिल न हो पाने पर उन्होंने समाज के नाम अपना संदेश रिकार्डिड वीडियो के माध्यम से भेजा। यह रिकॉर्डिंग कार्यक्रम के बीच चलवाई गई।


नरसिंह यादव ने कहा कि जिस तरह पहलवानी में बेहद सोच समझकर दांव लगाना पड़ता है। उसी प्रकार लोगों को जीवन साथी चुनने में भी इसी तरह की समझदारी दिखानी चाहिए, जिससे कि एक सफल दांपत्य की शुरुआत हो सके। कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री राकेश यादव ने भी लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रामअवतार यादव, केके यादव, सतेंद्र यादव, सिकंदर यादव, रवि यादव, विनिता यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed