फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ADB President Kanda visited namo bharat Corridor during his first official visit to India

Namo Bharat: एडीबी के प्रेसिडेंट कांडा ने नमो ट्रेन में किया सफर, जमकर की तारीफ; पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Thu, 29 May 2025 06:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 May 2025 06:44 PM IST
सार

एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रेसिडेंट मसातो कांडा को एनसीआरटीसी के जेंडर-इन्क्लूसिविटी ऑपरेशन मॉडल के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिला ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन नियंत्रकों के साथ बातचीत भी की। कांडा अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं।

विज्ञापन
ADB President Kanda visited namo bharat Corridor during his first official visit to India
एडीबी के प्रेसिडेंट ने नमो ट्रेन में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रेसिडेंट मसातो कांडा ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को भारत के प्रथम नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एनसीआरटीसी के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने उनकी मेजबानी की।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान एडीबी प्रेसिडेंट ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। आरामदायक सुविधाओं और यात्री-केंद्रित विशेष ट्रेन और स्टेशनों के समावेशी डिजाइन की सराहना की। इसके साथ ही इस परियोजना में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए एनसीआरटीसी की सराहना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शलभ गोयल ने कहा कि एडीबी के साथ साझेदारी इस प्रणाली में नवीन तकनीकों को लाने में एनसीआरटीसी के लिए बहुत फायदेमंद रही है। कांडा ने  कहा कि हम एनसीआरटीसी के साथ एडीबी की साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुहाई स्थित डिपो में जापान फंड फॉर प्रॉस्परस एंड रेसिलिएंट एशिया एंड द पैसिफिक (जेएफपीआर) के तहत एनसीआरटीसी द्वारा आयोजित किए गए कई सामुदायिक विकास के पहलों के विषय में उनसे जानकारी साझा की गई।

वहीं प्रेसिडेंट कांडा ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए। जिसमें स्मार्ट केन, व्हीलचेयर, बैसाखी और हीयरिंग एड आदि शामिल थे। जेएफपीआर ग्रांट के माध्यम से आयोजित किए गए रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इसके अलावा, इस पहल के अंतर्गत आत्मरक्षा और जीवन कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला छात्रों ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए।



एनसीआरटीसी, एडीबी के समर्थन द्वारा, टारगेटेड स्किलिंग और आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और जेंडर इक्वैलिटी की दिशा में निरंतर कार्य करती है। यह पहल समावेशी विकास के प्रति एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके बाद, एडीबी के प्रतिनिधिमंडल ने 'अपरिमित'- एनसीआरटीसी के नवाचार केंद्र का दौरा किया।


अधिकारियों ने परियोजना कार्यान्वयन, परिचालन दक्षता और गहन प्रशिक्षण के लिए उपयोग की जा रही उन्नत तकनीक जैसे वर्चुअल रियलिटी (वीआर), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम) का प्रदर्शन किया। एडीबी के समर्थन से इन डिजिटल समाधानों ने एनसीआरटीसी को परियोजना के कार्यान्वयन में वैश्विक मानक स्थापित करने और भविष्य के लिए तैयार एक टीम को संगठित करने में बहुत मदद की है।



एडीबी प्रेसिडेंट को एनसीआरटीसी के जेंडर-इन्क्लूसिविटी ऑपरेशन मॉडल के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने महिला ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन नियंत्रकों के साथ बातचीत भी की, जो इस परियोजना के कार्यबल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह पहल प्रधानमंत्री के महिलाओं के नेतृत्व में विकास के दृष्टिकोण के प्रति एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह नमो भारत को न केवल एक तकनीकी बेंचमार्क के रूप में , बल्कि एक इक्विटेबल सार्वजनिक परिवहन के प्रतीक के रूप में भी स्थापित करती है। 

नमो भारत कॉरिडोर का दौरा करने के अलावा, प्रेसिडेंट कांडा भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। एडीबी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के लिए प्रमुख बहुपक्षीय फंडिंग पार्टनर है, जो इस परियोजना के लिए लगभग 1 बिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दे रहा है। यह कॉरिडोर भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल प्रणाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed