फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Actress accuses director of Haryanvi films of sexual harassment

डर्टी डायरेक्टर: हरियाणवी फिल्म के निर्देशक पर अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न का आरोप, बोली- न शादी की न काम दिलाया

Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
ghaziabad Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
सार

महिला कलाकार का आरोप है कि गाजियाबाद में आरोपी ने 2023 में एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने का वादा किया। जिसके बाद दोस्ती कर शादी का आश्वासन दिया। झांसा देने के बाद लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए। 

विज्ञापन
Actress accuses director of Haryanvi films of sexual harassment
अभिनेत्री ने बड़ी फिल्मों में काम का झांसा दिलाकर यौन उत्पीड़न करने का लगाया आरोप - फोटो : Meta AI

विस्तार

हरियाणवी फिल्मों के एक निदेशक व लेखक पर फिल्म अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शालीमार गार्डन थाने में तहरीर दी है। युवती ने आरोप लगाया है कि उन्हें फिल्म निर्देशक ने बड़ी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया और यौन उत्पीड़न किया। यह घटनाक्रम पीड़िता ने वर्ष 2023 का बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नोएडा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के संगीत और मनोरंजन उद्योग में कार्य करती हैं। उन्हें लोक फिल्मों के निर्देशक, कलाकार व कहानी लेखक ने वर्ष 2023 में बड़ी फिल्मों में काम दिलवाने का झांसा दिया था। इसका फायदा उठाकर उनका यौन शोषण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अगस्त 2020 में उनकी काम के दौरान हरियाणा के एक बड़े कलाकार से बातचीत हुई थी। आरोपी का कार्यालय उस समय शालीमार गार्डन के डीएलएफ में स्थित था। यहां तक कि उसने एक हरियाणवी गीत में साथ काम करने की बात भी कही। उसके बाद लगातार अपने कार्यालय बुलाया। फिर उस पर दोस्त बनाने का भी दबाव डाला। 

विज्ञापन

महिला कलाकार का आरोप है कि गाजियाबाद में आरोपी ने 2023 में एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने का वादा किया। जिसके बाद दोस्ती कर शादी का आश्वासन दिया। झांसा देने के बाद लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए। 

आरोप है कि न तो उन्हें फिल्म में भूमिका मिली और न ही आरोपी ने उनसे शादी की। यहां तक कि जातिसूचक शब्द कहते हुए उन्हें अपमानित भी किया गया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed