फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Activists from a Hindu organization create a ruckus over the sale of meat at a shop

Ghaziabad News: दुकान पर मीट बेचने के आरोप में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Activists from a Hindu organization create a ruckus over the sale of meat at a shop
खोड़ा। मीट बनाकर बेचने के आरोप में खोड़ा कॉलोनी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार रात में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने के आश्वासन पर शांत किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत खोड़ा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। दोनों वीडियो खोड़ा थानाक्षेत्र के इतवार बाजार के पास के हैं, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया है कि रात में कार्यकर्ता रास्ते से जा रहा था। कुछ दूर जाकर देखा कि दुकान पर खुलेआम मीट बेचा जा रहा है। उन्होंने संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौके पर बुला लिया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सावन के महीने में कांवड़ श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से मीट की दुकानों को बंद करवाया गया है, लेकिन यहां खुलेआम पका हुआ मीट बेचा जा रहा है। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी आने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत करवाया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पाबंद मुचलका किया है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच में पता चला है कि दुकान पर मीट बेचते हुए नहीं पाया गया। एक व्यक्ति अपने घर में मीट बना रहा था, जिसे पाबंद मुचलका कर दिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed