फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action taken against those selling construction material in the open, fined Rs 1,82,500

Ghaziabad News: खुले में निर्माण सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई, 1,82,500 रुपये जुर्माना लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Action taken against those selling construction material in the open, fined Rs 1,82,500
गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए खुले में निर्माण सामग्री बेचने वालों पर 1,82,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए निगम के सभी विभागों की ओर से तेजी से कार्रवाई की जा रही है। निगम के अधिकारी सुबह भ्रमण के साथ-साथ निगम की ओर से चल रहे कार्यों की भी जांच कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह कवि नगर, हापुड़ चुंगी से लेकर पुलिस लाइन तक, डायमंड फ्लाईओवर से एनएच 24 तक अभियान चलाते हुए सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि खुले में बिक रही निर्माण सामग्री पर रोक लगाने के लिए पांचों जोन में तेजी से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसमें वसुंधरा जोन के अंतर्गत 1,30,000 रुपये, सिटी जोन में 10,000 रुपये, विजयनगर जोन में 30,000 रुपये, मोहन नगर जोन में 10,500 रुपये व कवि नगर जोन में 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें डाबर से आनंद विहार तक, रोटरी गोल चक्कर से राजनगर एक्सटेंशन तक, चौधरी मोड़ से विजयनगर थाने तक, आरडीसी राजनगर से सेक्टर 23 संजय नगर तक, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से करण गेट तक सफाई के कार्यों को भी कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed