फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused present in bike boat scam

Ghaziabad News: बाइक बोट घोटाले में आरोपी हुए पेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Accused present in bike boat scam
गाजियाबाद। ईडी/सीबीआई कोर्ट में बाइक बोट घोटाले के आरोपी दिनेश गुर्जर को डासना जेल से पेश किया गया। अदालत के पीठासीन अधिकारी ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख लगाई है। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर में बाइक बोट के नाम पर दिनेश गुर्जर और संजय भाटी समेत 16 लोगों ने वर्ष 2019 में हजारों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके घोटाला किया था। ठगे गए लोगों ने इन आरोपियों के खिलाफ नोएडा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई से की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद ईडी ने पिछले दिनों सपा नेता दिनेश गुर्जर को नोएडा से गिरफ्तार करके ईडी/सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। ईडी इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed