फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of threatening on young man by going to builder house in a money dispute in ghaziabad

गाजियाबाद : पूर्व विधायक का भतीजा हूं, फ्रेम में फोटो लगा दूंगा, बिल्डर को धमकी...

Tue, 06 Apr 2021 04:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Apr 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening on young man by going to builder house in a money dispute in ghaziabad
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना इलाके के लोहिया नगर निवासी बिल्डर महेश चंद गर्ग ने अश्वनी शर्मा नाम के युवक पर घर आकर धमकी देने का आरोप लगाया है। बिल्डर के मुताबिक रुपयों के लेनदेन के विवाद में अश्वनी ने खुद को पूर्व विधायक का भतीजा बताते हुए रौब झाड़ा। 
विज्ञापन


धमकी दी कि उनके बेटे का फोटो फ्रेम में लगा दूंगा। पीड़ित बिल्डर ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, खुद को ही पीड़ित बताते हुए अश्वनी शर्मा ने भी थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बिल्डर महेश चंद गर्ग का कहना है कि वह अपने बेटों के साथ फ्लैट बनाने का कारोबार करते हैं। सोमवार को पांच युवक उनके लोहिया नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उस दौरान उनकी 68 वर्षीय पत्नी राजरानी घर पर अकेली थीं। घर पहुंचे लोगों में एक अश्वनी शर्मा नाम का युवक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद को पूर्व विधायक का भतीजा बताते हुए उनकी पत्नी से गाली-गलौज शुरू कर दी और बेटे को बाहर निकालने को कहा। उन्होंने बेटे के घर पर न होने का हवाला देते हुए अभद्रता करने से मना किया तो अश्वनी ने खुद को विधायक का भतीजा बताया और बेटे की फोटो फ्रेम में लगाने की बात कहते हुए हत्या करने का इशारा किया। 

बिल्डर का कहना है कि पत्नी ने उन्हें फोन किया, जिसके बाद पुलिस बुला ली गई। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही युवक वहां से चले गए। बिल्डर का कहना है कि उन्होंने पुलिस के सामने अश्वनी को फोन मिलाया तो उस दौरान भी उसने बेटे की फोटो फ्रेम में लगाने की धमकी दी। बिल्डर का कहना है कि उनके बेटे और अश्वनी का पैसों का विवाद चल रहा है। उन्होंने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

पूर्व विधायक से मेरा कोई संबंध नहीं, मैं खुद पीड़ित
अश्वनी शर्मा का कहना है कि महेश गर्ग के बेटे पर उनके साढ़े पांच लाख रुपये हैं। वह अपने पैसे मांगने के लिए उनके घर गए थे। जहां उनके साथ गाली-गलौज की गई। इसके अलावा भी पैसे मांगने पर कई बार फोन पर गाली-गलौज व धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। अश्वनी का कहना है कि पूर्व विधायक से उनका कोई संबंध नहीं है। वह खुद पीड़ित हैं और थाने में तहरीर दी है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। एक पक्ष ने घर पर आकर धमकी देने तो दूसरे पक्ष ने पैसे मांगने पर धमकी मिलने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश कुमार, सीओ सेकेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed