{"_id":"691788fd2f3a774b7408ed34","slug":"accused-of-grabbing-two-crore-rupees-by-selling-land-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-761814-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर दो करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर दो करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले बलराज सिंह चौहान ने पिता-पुत्र पर जमीन का सौदा कर लगभग दो करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गोविंदपुरम में रहने वाले बलराज सिंह चौहान के मुताबिक सुभाष चंद्र व उनके बेटे विपुल निवासी शास्त्रीनगर से धौलाना में स्थित उनकी 14800 वर्ग गज जमीन का सौदा 17 हजार रुपये प्रतिगज के हिसाब से तय किया। इसके बाद उन्होंने 11772 वर्ग गज जमीन की रजिस्ट्री कराकर 20 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अन्य बची जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए आरोपियों ने उनसे 1 करोड 99 लाख 80 हजार रुपये ले लिए और आज तक उन्हें बची हुई अन्य जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। इतना ही नहीं अब आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने डीसीपी सिटी धवल जायसवाल से मामले की शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।