फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of fatal attack on student arrested with pistol

Ghaziabad News: छात्रा पर जानलेवा हमला करने का आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of fatal attack on student arrested with pistol
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में बीते 30 नवंबर को घर में घुसकर छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी प्रदीप कुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्रा से एक तरफा प्यार करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि उक्त गांव में बीती 30 नवंबर को घर में घुसकर छात्रा पर फायरिंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी काफी समय से छात्रा से दोस्ती थी। परिजनों ने छात्रा का रिश्ता कहीं ओर तय कर दिया था। प्रदीप कुमार छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था, मगर छात्रा ने इन्कार कर दिया। शादी करने से इन्कार करने पर प्रदीप कुमार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने जान लेने की नीयत से छात्रा को गोली मार दी। छात्रा का अभी भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed