{"_id":"69b5b399d1561cb5890fcc29","slug":"accused-of-beating-a-first-grade-student-for-not-paying-fees-commotion-in-school-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-138381-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फीस न जमा होने पर पहली कक्षा के छात्र को पीटने का आरोप, स्कूल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फीस न जमा होने पर पहली कक्षा के छात्र को पीटने का आरोप, स्कूल में हंगामा
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात स्थित एक स्कूल में फीस जमा न होने पर शिक्षकों ने पहली कक्षा के एक मासूम छात्र की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजनाें ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले शांत कराया। मामले में परिजनों की ओर से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पुलिस के अनुसार कोटला सादात निवासी जुबैर का पुत्र हारून एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल में फीस के 17 सौ रुपये जमा न होने के कारण प्रधानाचार्य और उनके पुत्र ने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चा जब स्कूल से घर लौटा तो उसने पिटाई की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही परिजनों ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि बच्चे को काफी चोट आई और चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।