फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of attacking former colleague along with associates

Ghaziabad News: पूर्व सहकर्मी पर साथियों संग हमला करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking former colleague along with associates
लोनी। नौकरी छुड़वाने का आरोप लगाकर पूर्व सहकर्मी समेत चार लोगों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर युवक को घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंडोली विस्तार, दिल्ली निवासी सन्नी रावना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 अगस्त की रात अपने दोस्त हिमांशु के साथ लोनी रोड स्थित आजम ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान कंपनी के पूर्व सहकर्मी आशु ने फोन कर उसकी लोकेशन पूछी और तीन अन्य युवकों के साथ ढाबे पर पहुंचा। आरोप है कि आशु ने उन पर नौकरी छुड़वाने का आरोप लगाते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि आशु समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed