फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused Mother-in-Law Arrested After Husband on Charges of Dowry Death

Ghaziabad News: दहेज हत्या के आरोप में पति के बाद आरोपी सास गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused Mother-in-Law Arrested After Husband on Charges of Dowry Death
खोड़ा। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास थानाक्षेत्र के आजाद विहार निवासी श्यामश्री को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसकी पिटाई की बात स्वीकार की है। मामला 21 मार्च का है जब आरोपी की पुत्रवधू प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला था। 22 मार्च को पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रियंका की शादी एक वर्ष पूर्व आजाद विहार निवासी नीरज से हुई थी। प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। हालांकि पुलिस ने पति को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट के पेश कर दिया था। इसके बाद बुधवार को आरोपी सास श्यामश्री को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सास ने बताया कि शादी के बाद हर दिन घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह होता था। इसके चलते ही प्रियंका ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed