फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of iron rod attack following objection to verbal abuse

Ghaziabad News: गाली के विरोध पर लोहे की रॉड से हमले का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accusation of iron rod attack following objection to verbal abuse
लोनी। निठोरा रोड स्थित बिजली घर के पीछे गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर घायल करने का आरोप तीन युवकों पर लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों पर उसकी बहन से कई दिनों से अभद्रता करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को वह बिजलीघर के पीछे से जा रहा था। इसी दौरान अजीम, अयान और सोहिल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के सिर में भी चोट लगी। आरोपी उसकी बहन के साथ कई दिनों से अभद्रता कर रहे थे। पीड़ित ने परिवार को आरोपियों से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed