फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accident on Delhi-Saharanpur Highway; young man's leg severed.

Ghaziabad News: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हादसा, युवक का पैर कटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accident on Delhi-Saharanpur Highway; young man's leg severed.

विज्ञापन
लोनी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर 10 अगस्त की रात हुए हादसे में घायल उमेश का चिकित्सकों को बायां पैर काटना पड़ा। घटना हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने के दौरान लोनी के अंकुर विहार थानाक्षेत्र में हाइवे पर हुई। पीड़ित परिजन ने अज्ञज्ञत वाहन चालक के खिलाफ एक अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली के ओखला फेस वन कल्याण विहार निवासी उमेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रोहित 10 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। उसके साथ दोस्त गौरव व पड़ोसी युवक भी बाइक पर था। वे दिल्ली-देहरादून हाइवे से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून हाइवे पर टोल गेट के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित और गौरव दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और दोनों के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों को रोहित का बायां पैर काटना पड़ा। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed