{"_id":"64ae335e05b03dab5603290c","slug":"accident-on-delhi-meerut-expressway-bus-challaned-15-times-since-2018-thrice-for-running-in-wrong-direction-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: 2018 से अब तक 15 बार कटे बस के चालान, तीन बार उल्टी दिशा में चलाने के, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: 2018 से अब तक 15 बार कटे बस के चालान, तीन बार उल्टी दिशा में चलाने के, लेकिन...
Wed, 12 Jul 2023 10:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:41 AM IST
सार
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह छह बजे हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ के इंचौली के धनपुर गांव से दो सगे भाइयों के परिवार के ये सदस्य खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन
accident on Delhi-Meerut Expressway
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद में जिस बस से हादसा हुआ वह साल 2015 में नोएडा में पंजीकृत हुई। इसे चलाने वाले 2018 से लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पांच साल में बस के 15 चालान कट चुके हैं। इनमें से चालक ने तीन बार उल्टी दिशा में बस दौड़ाई तो पांच बार नो पार्किंग में खड़ी की है।
इसके अलावा चालक ने बस को तेज रफ्तार में भी दौड़ाई है और बिना सीट बेल्ट के भी चलाई है। उनके भी पुलिस ने चालान किए हैं। सितंबर 2018 में इस बस का पहला चालान ही उल्टी दिशा में ही दौड़ाने का नोएडा पुलिस ने काटा था। इसके बाद अक्तूबर 2018 और नवंबर 2019 में उल्टी दिशा में बस दौड़ाने के चालान कटे।
इसके अलावा नो पार्किंग के चालान दिसंबर 2019, अगस्त 2021, जुलाई 2022, अक्तूबर 2022 और जनवरी 2023 में कटे थे। बस के चालक ने बिना सीट बेल्ट के भी बस चलाई। जिसके तीन बार मई 2019, अप्रैल 2021 और जुलाई 2023 में चालान कटे। इसमें से जुलाई 2023 वाले चालान का अभी तक भुगतान नहीं किया गया। मार्च 2023 में तेज रफ्तार में बस चलाने का भी चालान कटा है। इसके अलावा तीन अन्य उल्लंघनों के चालान कटे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
आपको बता दें कि गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह छह बजे हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ के इंचौली के धनपुर गांव से दो सगे भाइयों के परिवार के ये सदस्य खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए राजस्थान जा रहे थे। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर राहुल विहार पुल के पास यह हादसा उल्टी दिशा में आ रही बस से कार की आमने-सामने की टक्कर लग जाने से हुआ।

शराब के नशे में धुत चालक बस को 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहा था। वह गाजीपुर से करीब आठ किमी. उल्टी दिशा में चलाकर लाया था। चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बस के पहले ही 16 चालान कट चुके हैं। इनमें चार उल्टी दिशा में बस दौड़ाने के हैं।
100 की रफ्तार से चल रही महिंद्रा टीयूवी के हादसे में परखच्चे उड़ गए। शव निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। हादसे में नरेंद्र (45), उनकी पत्नी अनीता (40), दो बेटे हिमांशु (12), दिपांशु (15), धर्मेंद्र की पत्नी बबीता (35) और बेटी वंशिका (सात) की मौत हो गई। धर्मेंद्र (40) और उनका बेटा कार्तिक (आठ) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये लोग सुबह करीब चार बजे घर से निकले थे। कार को नरेंद्र चला रहे थे। गुरुग्राम से उन्हें अपनी बहन के परिवार को भी लेना था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली के निवासी बस चालक प्रेमपाल पुत्र मिठ्ठन लाल को हिरासत में ले लिया।
मेडिकल परीक्षण में वह शराब के नशे में मिला। बस चौधरी टूर ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से पंजीकृत है, जो नोएडा की कंपनी ओरिएंट पैसन में लगी है। मंगलवार सुबह प्रेमपाल गाजीपुर से बस में सीएनजी भरवाकर कर्मचारियों को लेने जा रहा था। सीएनजी भरवाकर गाजीपुर से वह एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में चढ़ गया।
चार सेकंड में हुआ हादसा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चार सेकंड के फुटेज में नजर आ रहा है कि डिवाइडर के बिल्कुल बराबर चल रही बस और कार आमने सामने आईं। कार चालक ने कार को बस के सामने से हटाने का प्रयास किया लेकिन अगले ही पल टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन घिसटते हुए सड़क के बीच में आ गए।