{"_id":"6a4aa401b9699b28780f8255","slug":"accident-and-death-on-nahal-gangnahar-road-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-924263-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाहल गंगनहर मार्ग पर हादसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाहल गंगनहर मार्ग पर हादसा, मौत
विज्ञापन
मसूरी। नाहल से मसूरी की तरफ जाने वाले गंगनहर के रास्ते पर रविवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी मसूरी ने बताया कि युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई है। वह मूलतः गुजरात का रहने वाला है, जो वर्तमान में मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित देवंद्रपुरी में रहता था। दुर्घटना के कारण को जानने के लिए जांच की जा रही है।
एसीपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल पिलखुवा में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक भारद्वाज (40) पुत्र नरेंद्र कुमार भारद्वाज, निवासी आकाश पार्क को आप समिति नियर राम मन्दिर पांडेसरा सूरत गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के भाई और मौसा अस्पताल में पहुंच गए।