फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Absconding for four years in fraud with reward of Rs 25,000 arrested

Ghaziabad News: धोखाधड़ी में चार साल से फरार 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Absconding for four years in fraud with reward of Rs 25,000 arrested
गाजियाबाद। बेची हुई प्रोपर्टी को बैंक में गिरवी रखकर फर्जी तरीके से 69 लाख रुपये के तीन ऋण लेकर धोखाधड़ी करने वाली संतोष सचान को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। संतोष चार साल से फरार चल रही थी। 28 सितंबर 2023 को इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि संतोष से पूछताछ में पता चला कि वह चिरंजीव विहार में कपड़े की दुकान करती है। पहले वह सेक्टर 23 में रहती थी। स्वर्णजयंतीपुरम में उसका एक प्लॉट था, जिसे उसने साल 2009 में बेच दिया था। इसके बाद वह चिरंजीव विहार में रहने लगी। 2018-2019 में कौशांबी के रहने वाले शैलेश कुमार ने बैंक मैनेजर डेबिड दांहगा और संतोष के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज लगाकर नोबल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड से तीन ऋण (35 लाख, 27 लाख और सात लाख रुपये) ले लिए। जिसमें संतोष गारंटर बनी और अपनी बेची हुई संपत्ति के दस्तावेज लगाए। मामले में बैंक के डिप्टी सीईओ राघव भारद्वाज ने नवंबर 2020 में कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूर्व में शैलेश और डेबिड दांहगा को गिरफ्तार कर चुकी है। संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed