फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Abdul Karim Tunda's appearance through video conferencing

Ghaziabad News: वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई अब्दुल करीम टुंडा की पेशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Abdul Karim Tunda's appearance through video conferencing
गाजियाबाद। फ्रंटियर मेल बम धमाके मामले में सोमवार को आरोपी अब्दुल करीम टुंडा की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। बीमार होने के चलते पिछले कई पेशी पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी अदालत में पेश नहीं हो पा रहा था। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए पांच मार्च की तारीख लगाई है। टुंडा रक्तचाप, मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रसित है। इस समय उसका जेल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 1997 में दिल्ली से मुंबई से अमृतसर की तरफ जा रही फ्रंटियर मेल ट्रेन में साहिबाबाद स्टेशन के पास पहुंचने पर सामान्य कोच में बम विस्फोट हुआ था। इसमें एक सिपाही समेत 12 लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई थी। घटना का मुकदमा जीआरपी ने दर्ज करते हुए मामले की जांच की। जांच में पता चला कि बम विस्फोट की घटना को पिलखुवा निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने अंजाम दिया था। 16 अगस्त 2014 को दिल्ली पुलिस ने उसे भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। बम विस्फोट के मामले में राजस्थान में भी उसे सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed