{"_id":"57cdc0374f1c1b3d3b317c2c","slug":"aarushi-hemraj-murder-case-nupur-missed-three-weeks-on-parole","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि-हेमराज मर्डर केस: तीन सप्ताह के पैरोल पर छूटी नूपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरुषि-हेमराज मर्डर केस: तीन सप्ताह के पैरोल पर छूटी नूपुर
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
नूपुर तलवार
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में नवंबर 2013 से डासना जेल में बंद नूपुर तलवार सोमवार को पैरोल पर रिहा हो गई। अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए नूपुर ने हाईकोर्ट में अर्जी देकर पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने उसका तीन सप्ताह का पैरोल स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विगत बृहस्पतिवार को ही नूपुर के अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने एक-एक लाख के दो जमानती पेश करने का आदेश दिया था। नूपुर के लिए डा. राजेश तलवार के भाई दिनेश तलवार और उनके एक मित्र ने जमानत दी थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने जमानतियों द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेजा था। सोमवार को दस्तावेज सत्यापन के बाद सीबीआई विशेष कोर्ट ने नूपुर का रिहाई परवाना जारी कर दिया। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नूपुर अब 26 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर करे। इसके बाद सोमवार शाम को ही नूपुर डासना जेल से रिहा हो गई। डा. तलवार के परिजन उन्हें लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन