फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोर्ट के आदेश पर महिला पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर कांग्रेस पार्षद में दो लोगों से एक लाख ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर महिला पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कांग्रेस की महिला पार्षद ने प्रधानमंत्री योजना के तहत धन दिलवाने और अन्य योजना में मकान दिलवाने के नाम पर दो लोगों से एक लाख रुपए हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर पार्षद ने अपने बेटे के साथ मिलकर पीड़ितों को घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उन पर एससी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराएगी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ितों ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नंदग्राम के आदर्श नगर में नफे सिंह और सोहन लाल रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने वार्ड 6 की कांग्रेसी पार्षद माया देवी को 50, 50 हजार रुपए प्रधानमंत्री योजना के तहत धन दिलवाने और अन्य योजना में मकान दिलवाने के नाम पर दिए थे। दिए गए समय के अनुसार जब न तो उन्हें प्रधानमंत्री योजना के तहत धन मिला और न ही किसी योजना के तहत मकान मिला तो उन्होंने माया देवी से दी गई रकम वापस मांगी। आरोप है कि जिस पर माया देवी ने बेटे तुषार गौतम के साथ घर में घुसकर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह उन पर एससी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराएगी। तुम्हारी रकम वापस मांगने की हिम्मत कैसे हुई। पीड़ितों ने बताया कि बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। दो साल बाद भी दी गई रकम वापस न मिलने पर वह इंसाफ के लिए कोर्ट की शरण में पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब दोनों आरोपी मां बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि पार्षद लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के नाम पर ठगने का धंधा करती है। उसने बहुत से लोगों के पैसे मार रखे हैं। इसके साथ ही पूर्व मेयर स्वर्गीय तेलूराम कांबोज समेत कई निगम अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुकी है। पीड़ित नफे सिंह का कहना है कि पूर्व में उन्होंने पार्षद की धांधलियों की शिकायत भी की थी। जिसमें आरोप सत्य पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed