{"_id":"5f05a4238ebc3e63a73bdd63","slug":"a191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण की गुणवत्ता जांचने को निगम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण की गुणवत्ता जांचने को निगम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण की गुणवत्ता जांचने को निगम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण - पसौंडा और सिकंदरपुर गांव को जोड़ने वाली रोड पर हो रहा निर्माण - नाली और सड़क का निर्माण 67 लाख से हो रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। पसौंडा और सिकंदरपुर गांव को जोड़ने वाली रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का मंगलवार की शाम निगम के अवर अभियंता ने औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता जांच की। इस बीच पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे। अवर अभियंता ने ठेकेदार को सही प्रकार से निर्माण करने के सख्त निर्देश दिए। यहां पर सड़क और नाली बनने के बाद हजारों लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि गरिमा गार्ड़न के अंतर्गत पसौंडा और सिकंदरपुर गांव को जोड़ने वाले 450 मीटर लंबे इस रास्ते के निर्माण को लेकर लोग कई वर्षों से मांग कर रहे थे। उनकी इस मांग को सदन में उठाकर प्रस्ताव पास कराया गया। यहां पर नाली और सड़क का निर्माण कार्य 67 लाख रुपये में होगा। मंगलवार की शाम अवर अभियंता (निर्माण) संजय गंगवार ने औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता जांच की। इसमें उन्हें कुछ जगह पर छोटी छोटी कमियां दिखीं। जिन्हें ठीक करने के उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए। पार्षद का कहना है कि सड़क और नाली बनने के बाद यहां पर जलभराव की दिक्कत खत्म हो जाएगी। जो कि पिछले 25 वर्षों से लोगों की भारी समस्या थी। फिलहाल स्थानीय लोग निर्माण कार्य की वजह से मकानों के रेट भी बढ़ने से खुश हैं। -------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन