फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A youth was beaten up and his arm was broken after being charged a penalty of Rs 6,000.

Ghaziabad News: छह हजार का पेनाल्टी शुल्क लगाकर युवक से मारपीट, हाथ तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up and his arm was broken after being charged a penalty of Rs 6,000.
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी निवासी विष्णु ने हर्ष विहार निवासी मनीष उर्फ लाला पंडित के खिलाफ मारपीट कर हाथ तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उधार लिए नौ हजार रुपये के बदले 12 हजार चुकाने के बाद भी आरोपी ने उन पर छह हजार रुपये का दंड शुल्क डाल दिया। मना करने पर मारपीट की और हाथ तोड़ दिया। विवाद 12 सितंबर का है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने एक अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में विष्णु वे बताया कि उन्होंने मनीष उर्फ लाला से कुछ माह पहले ब्याज पर नौ हजार रुपये उधार लिए थे। अभी तक वह ब्याज समेत 12 हजार रुपये वापस कर चुके हैं। आरोप है कि लाला पंडित ने उन पर जबरन छह हजार रुपये का दंड शुल्क लगा दिया। मना करने पर भुगतान का दबाव बनाया। विरोध करने पर 12 सितंबर को उनसे बुरी तरह से मारपीट की। बताया कि जब वह तुलसी निकेतन पुलिस चौकी में शिकायत करने गए तब बाहर निकलने पर आरोपी ने उन्हें जबरन ऑटो रिक्शा में खींच लिया और मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद दूसरा हाथ तोड़ने की धमकी देकर भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का मामला है। विवेचक जांच कर रहे हैं, जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed