{"_id":"693b2055c01b079cab029cb6","slug":"a-young-woman-who-went-to-ask-for-her-borrowed-money-was-mistreated-by-miscreants-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13189-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार दिए पैसे मांगने गई युवती के साथ दबंगों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार दिए पैसे मांगने गई युवती के साथ दबंगों ने की अभद्रता
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार कॉलोनी निवासी युवती के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसने दो साल पहले व्यक्ति को करीब दो लाख रुपये उधार दिए थे। वह व्यक्ति से पैसे लेने गई थी। आरोपी व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि व्यक्ति को पैसों की जरूरत थी। उन्होंने व्यक्ति की मदद करते हुए करीब दो लाख रुपये दिए थे। व्यक्ति ने कुछ दिनों में पैसे वापस देने और ब्याज देने का वादा किया था। आरोपी व्यक्ति ने उन्हें गारंटी के रूप में चेक भी दिए थे। युवती ने आरोप लगाया कि दो साल होने के बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। युवती का आरोप है कि दो दिन पूर्व वह अपने साथी के साथ आरोपी के घर पहुंची। आरोपी और उसके साथियों ने युवती के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। युवती का कहना है कि पुलिस कंट्रोल रूम की पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें थाने बुला लिया। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।