फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man who went to meet his girlfriend fell from the roof of the apartment, died

तीन एंगल से गाजियाबाद पुलिस करेगी जांच: महिला मित्र से मिलने गया युवक अपार्टमेंट की छत से गिरा, हुई मौत

Mon, 11 Dec 2023 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 01:03 AM IST
सार

साहिबाबाद इलाके में एक युवक की अपार्टमेंट के एक फ्लैट से गिरकर मौत हो गई है। युवक महिला मित्र से मिलने गया था। महिला के पति के आने पर वह डरकर रसोई से साफ्ट में घुसकर पाइप पकड़कर छत पर पहुंच गया। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
A young man who went to meet his girlfriend fell from the roof of the apartment, died
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यामपार्क मेन में शनिवार रात भास्कर प्रताप (22) का शव घर से 50 कदम दूर पांच मंजिला अपार्टमेंट के बराबर में मकान की छत पर मिला। वह महिला मित्र से मिलने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में गया था। महिला के पति के आने पर वह डरकर रसोई से साफ्ट में घुसकर पाइप पकड़कर छत पर पहुंच गया। पानी की टंकी के पीछे छुपने के लिए पीएनजी की पाइप के सहारे चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पाइप टूट गया और वह अपार्टमेंट से सटे मकान की छत पर गिर पड़ा। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। हालाकि, पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

मौके पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गोंडा के असदेही गांव निवासी प्रदीप सिंह श्याम पार्क की गली नंबर-एक में बालाजी अपार्टमेंट में रहते हैं। भास्कर प्रताप उनका तीसरे नंबर का बेटा था। वह घर पर रहकर मां की देखभाल करता था। कुछ दिनों से मां दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात वह महिला मित्र से मिलने घर से कुछ दूर पांच मंजिला अपार्टमेंट के फ्लैट में गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अपार्टमेंट में दस से ज्यादा फ्लैट हैं जबकि तीन या चार में ही परिवार रहते हैं। रात करीब 11:30 बजे महिला का पति ड्यूटी से घर पहुंचा तो भास्कर घबरा गया। वह तीसरे तल के फ्लैट की रसाेई से साफ्ट में घुसकर पाइप के सहारे छत पर पहुंच गया। वहां भी उसे पकड़े जाने का डर सता रहा था।

इसके बाद वह छत के ऊपर मुम्टी पर रखी पानी की टंकी के पीछे छुपने के लिए चार इंच की दीवार पर पीएनजी का पाइप पकड़कर चढ़ रहा था। तभी पाइप टूट गई और वह बराबर के एक मंजिला मकान के ऊपर बने कमरे की छत पर गिर पड़ा। सिर और शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति के बयान दर्ज किए हैं।

भास्कर ने पी हुई थी शराब
पुलिस जांच में आया कि भास्कर ने शराब पी हुई थी। अपार्टमेंट में जाने से पहले उसने घर के पास दुकान से सिगरेट भी खरीदी थी। हालांकि, परिजनों ने मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एसीपी ने घटनास्थल पर की जांच
रविवार दोपहर एसीपी रजनीश उपाध्याय, थाना प्रभारी अजय चौधरी पांच मंजिला अपार्टमेंट में जांच करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पीएनजी की टूटी पाइप को देखा। उसके बाद बराबर की जिस छत पर भास्कर का खून पड़ा था, वहां पहुंचकर भी जांच की। बाद में साफ्ट के अंदर तमाम पाइपों को भी चेक किया, जिनके सहारे भास्कर छत तक पहुंचा था।

घटनास्थल पर जांच की है। अभी परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कर रहे हैं। उसके आधार पर आगे जांच होगी।
- रजनीश उपाध्याय, एसीपी

पुलिस के मुताबिक, गोंडा के असदेही गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह श्याम पार्क में गली नंबर-एक में बालाजी अपार्टमेंट में रहते हैं। भास्कर सिंह उर्फ गोलू उनका तीसरे नंबर का बेटा था। वह घर पर रहकर मां की देखभाल करता था। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा कि भास्कर का पड़ोस में रहने वाले युवक के घर आना जाना था। शनिवार रात 9 बजे वह पड़ोसी के घर जाने की बात कहकर गया था। वहां किसी बात पर झगड़ा होने पर दंपती ने उसे चौथी मंजिल से नीचे धक्का दिया।

घटनास्थल पर नैचुरल गैस का पाइप भी टूटा था। देर रात में पुलिस उनके घर पहुंची तो घटना का पता चला तो वह पड़ोसी के अपार्टमेंट में पहुंचे। फिर बराबर के मकान की छत पर बेटे को मृत देखकर उनके होश उड़ गए। उधर, रविवार दोपहर एसीपी रजनीश उपाध्याय, थाना प्रभारी अजय चौधरी चार मंजिला अपार्टमेंट में जांच करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पीएनजी के टूटे पाइप को देखा। उसके बाद बराबर की जिस छत पर भास्कर का खून पड़ा था। उसे भी बारीकी से चेक किया। बाद में साफ्ट के अंदर तमाम पाइपों को चेक किया।

एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि घटनास्थल पर जांच हुई थी। पीएनजी के पाइप को जांच के लिए कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत का कारण सामने आया है। पिता की तहरीर पर आरोपों की जांच कर रहे हैं। 

तीन एंगल से गाजियाबाद पुलिस करेगी जांच: महिला मित्र से मिलने गया युवक अपार्टमेंट की छत से गिरा, हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed