फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man who had come to someone else's wedding was beaten to death

Ghaziabad News: दूसरे की शादी में पहुंचे युवक को पीटकर किया अधमरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
A young man who had come to someone else's wedding was beaten to death
साहिबाबाद। बुलंदशहर के सिंकदराबाद स्थित भराना गांव से दोस्त की शादी में साथियों के साथ आए हरेंद्र टीला मोड़ स्थित बरातघर का नाम भूल गए। गलती से वह दूसरे बरात में पहुंच गए। वहां लोगों ने हरेंद्र और उसके साथियों पर पिस्टल की बट और धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। हरेंद्र के दोस्तों ने भागकर जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरेंद्र को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में हरेंद्र ने छह लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक दिसंबर को अपने साथियों के साथ दोस्त की शादी में टीला मोड़ क्षेत्र में आए थे। उनके परिचित की शादी पालकी बरातघर में थी, नाम भूलने की वजह से वह उसके पड़ोस में शांति भवन बरातघर में चले गए। उन्होंने बताया कि वह दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी उनके पीछे पांच-छह लोग पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। भीड़ में मौजूद संजीव नाम के व्यक्ति ने उनकी आंख पर तमंचे की बट से हमला किया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed