फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man who escaped after a high tension line fell was hit by a canter and died

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन गिरने पर बचकर भागा युवक कैंटर की चपेट में आया, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man who escaped after a high tension line fell was hit by a canter and died
कनावनी पुस्ता पर कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत के दबा हंगामा करते लोग। संवाद
इंदिरापुरम। कनावनी पुस्ता में चार सितंबर की सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे जा रहे युवक के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट से बचने के लिए युवक दौड़ा तभी सड़क पर जा रहे टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गया। कैंटर चालक ने घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब आधा घंटे तक जमकर हंगामा किया और सड़क भी जाम की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुआ युवक कनावनी में मजदूरी करता था। मूलरूप से किसी अन्य शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी स्थल से दोपहर का खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी सड़क के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन का तार उसके ठीक पास आकर गिरा। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में वह सड़क की तरफ भागा। उसी समय सड़क पर जा रहे एक टैंकर चालक ने तार टैंकर पर गिरने की चिंता में गाड़ी को आगे बढ़ाया तभी युवक उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय व्यक्ति धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि टैंकर चालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वह कहां काम कर रहा था अभी इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एक पुलिस टीम युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की लापरवाही पड़ न जाए भारी
बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद बड़ी संख्या में एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा। यहां तक कि कनावनी पुस्ता मार्ग को भी जाम कर दिया। क्षेत्र के ही रहने वाली गायत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते यह पांचवा हादसा हुआ है। लगातार लोग हाईटेंशन लाइन के कई जगह से क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी ऊर्जा निगम न तो ठीक करने पर ध्यान दे रहा है और न ही सुरक्षा के लिहाज से हाईटेंशन लाइन को बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समझाने के बाद शांत हुए लोग
हंगामे की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक पुलिस लोगों को समझाती रही लेकिन लोगों का ऊर्जा निगम की लापरवाही पर गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। सड़क जाम होने की वजह से ट्रैफिक भी बाधित हो गया। हालांकि करीब आधा घंटे तक लोगों को समझाने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया और रास्ता खुलवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed