{"_id":"6877fe1e18a52be0cb027394","slug":"a-young-man-was-shot-in-a-money-transaction-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-7506-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
लोनी। संगम विहार कॉलोनी निवासी राजेश कश्यप पर अज्ञात बाइक सवार युवक ने बुधवार सुबह करीब 8ः30 बजे गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए।
राजेश के पिता राजपाल ने कॉलोनी के ही रहने वाले युवक पर रुपयों के लेनदेन की वजह से वारदात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपाल ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उनका बेटा राजेश साहिबाबाद में नौकरी करता है। बुधवार सुबह करीब 8ः30 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। बंथला पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बाइक सवार ने राजेश पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली राजेश के दाहिने पैर में लगी। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। गोली चलने व युवक के घायल होकर रोड पर गिरने के बाद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायल को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित ने कॉलोनी के ही रहने वाले युवक और उसके साथी पर आरोप लगाया है। मामला रुपयों के लेनदेन का लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद