{"_id":"6967f7cb85847ebe83023a7e","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-was-brutally-beaten-up-for-asking-for-space-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108296-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइड मांगने पर स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइड मांगने पर स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की विजयनगर कॉलोनी में आरोपियों ने साइड मांगने पर स्कूटी सवार युवक ओमवेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विजयनगर कॉलोनी के रहने वाले ओमवेश ने बताया कि मंगलवार को वह स्कूटी से कहीं गया था। रात के समय घर लौट रहा था। कॉलोनी में कुछ लोग बीच रास्ते पर खड़े थे। ओमवेश ने उनसे साइड मांगी तो आरोपी आग बबूला हो गए। आरोप है कि रास्ते में खड़े आरोपियों ने ओमवेश को गाली गलौज कर उसे घेर लिया और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।