फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man died after being struck by an electric current

Ghaziabad News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by an electric current
डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत घर से मजदूरी करने गये युवक की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए टीन शेड के नीचे रखे सीमेंट पोल पर बैठा था। वेव सिटी क्षेत्र के यासीन गढ़ी कस्बा डासना में पप्पू अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनका छोटा बेटा शारिक उर्फ लाला 19 मजदूरी करता है। वह मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे घर से काम करने गया था। जब वह मखदूम शाह मजार के पास पहुंचा तो बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मखदूम शाह मजार सड़क के पास रखे टीन के खोखे जो बन्द थे जूस के खोखे में रखा एक सीमेंट के पोल पर बैठ गया। दूसरे टायर पंचर के खोखे की टीन से कमर लगा ली जिसमें बिजली का करंट फैला हुआ था, युवक वहीं गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजनों उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शारिक के शव को परिजन अपने घर ले गए और पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। डासना बिजलीघर के अवर अभियन्ता अमल सिन्हा ने बताया कि विभाग द्वारा टायर पंचर के खोखे पर कोई वैध कनेक्शन नहीं दिया गया है और मौके पर कोई बिजली चोरी होना नहीं पाया गया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed