{"_id":"69a34e18985291de1a08a5f7","slug":"a-young-man-crossing-the-railway-track-wearing-earphones-was-hit-by-the-vande-bharat-train-and-died-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108729-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक वंदेभारत की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक वंदेभारत की चपेट में आया, मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। ईयरफोन लगाकर दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मोदीनगर रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर दूर हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शव के पास पड़े दस्तावेजों से मृतक की पहचान भोजपुर के गांव कनकपुर निवासी 22 वर्षीय अतुल कुमार के रूप में हुई। एसीपी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय युवक ने कान में ईयरफोन लगाया हुआ था।
अतुल की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, वह अपनी बुआ के यहां गया था और शनिवार को ट्रेन से घर लौट रहा था। मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अतुल को हापुड़ मार्ग से कनकपुर के लिए बस पकड़नी थी।