{"_id":"69cae429c302abbe7b0c0d29","slug":"a-young-man-and-woman-went-live-on-facebook-and-threatened-the-municipal-president-and-her-husband-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17241-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फेसबुक लाइव आकर युवक-युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष व पति को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फेसबुक लाइव आकर युवक-युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष व पति को दी धमकी
विज्ञापन
लोनी। नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा और उनके पति पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक युवक और महिला ने फेसबुक पर लाइव करते हुए दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष ने मामले की शिकायत लोनी बॉर्डर थाने में करते हुए आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को सनी नाम के युवक और उसकी महिला मित्र ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया। इसमें दोनों ने उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। जब यह वीडियो उनके पास तक पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह पहले भी कई बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है। आरोप है कि युवक और महिला ने अमर्यादित टिप्पणी भी की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --