{"_id":"68a8dd8373fac716c90c55b9","slug":"a-worker-climbing-iron-rods-on-a-building-under-construction-got-electrocuted-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-8971-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निर्माणाधीन बिल्डिंग पर सरिया चढ़ा रहा मजदूर करंट की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निर्माणाधीन बिल्डिंग पर सरिया चढ़ा रहा मजदूर करंट की चपेट में आया
विज्ञापन
लोनी।
अंकुर विहार कॉलोनी की डीएलएफ कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर सरिया चढ़ा रहा मजदूर शुक्रवार दोपहर 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
मूलरूप से कासगंज के गांव रसुलाआ सलेहपुर के रहने वाले वीरेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। कासगंज से लोनी में मजदूरी करने आए थे। उनके साथ उनका भाई विनय कुमार (23) भी मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह और उनका भाई विनय लोनी के डीएलएफ कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रहे थे। दोनों काम खत्म होने के बाद उसी बिल्डिंग में सोते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बिल्डिंग के सामने से सरिया ऊपर चढ़ाना था। बिल्डिंग के सामने से ऊर्जा निगम की 11 हजार की बिजली की लाइन जा रही है। उन्होंने बिल्डर से लाइन कटवाने के लिए कहा था। विनय और दो अन्य मजदूरों को बिल्डिंग के सामने से सरिया चढ़ाना था। बिल्डर ने लाइन नहीं कटवाई और सरिया चढ़ाने के लिए कहा। सरिया चढ़ाने के दौरान सरिया 11 हजार की बिजली की लाइन से टच हो गया। इस दौरान सरिया में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से विनय की मौत हो गई। आनन फानन अन्य मजदूरों ने उन्हें बुलाया। उन्होंने मामले की शिकायत बिल्डर से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह अन्य मजदूरों के साथ मिलकर अंकुर विहार थाने पहुंचे। थाने में उन्होंने बिल्डर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेंगी।
बिल्डिंग पर सील होने की बात सामने आई
स्थानीय पूर्व सभासद पति मनीष ठाकुर ने बताया कि जिस बिल्डिंग में निर्माण कार्य हो रहा था। उस बिल्डिंग में जीडीए द्वारा कुछ समय पूर्व सील लगाई गई थी। सील लगने के बाद भी बिल्डर निर्माण कार्य करा रहा था। वहीं अगर बिजली की लाइन कट जाती तो मजदूर की जान नहीं जाती। उन्होंने जीडीए पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।