{"_id":"68447d3f0caf9068ca0f8c5b","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-4-lakhs-on-the-pretext-of-giving-her-a-plot-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-5920-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लाट का झांसा देकर महिला से चार लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लाट का झांसा देकर महिला से चार लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
लोनी। प्लाट का झांसा देकर पाबी सादकपुर गांव निवासी दो प्रापर्टी डीलर ने महिला से चार लाख रुपये की ठगी कर ली। दिल्ली के सराय रोहिल्ला में रहने वाली शमीम ने बताया कि पाबी सादकपुर गांव निवासी वाहिद और रिजवान से मीरपुर गांव के पास आसान किस्तों में 40 गज जे प्लाट का सौदा हुआ था। करीब 4.6 लाख रुपये में सौंदा तय हुआ था।
आरोप है कि महिला ने पूरे पैसे दे दिए। पैसे देने के बाद जब प्लाट पर कब्जा देने व रजिस्ट्री कराने की बात की तो प्रापर्टी डीलर टाल मटोल करने लगे। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।