{"_id":"69139983a70222a75a02c0e6","slug":"a-woman-sleeping-on-a-cot-outside-her-home-was-shot-dead-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12122-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के बाहर खाट पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के बाहर खाट पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी स्थित घर के बाहर खाट पर सो रही नसीम (55) की सोमवार रात करीब दो बजे अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। नसीम की गर्दन पर गोली लगी है। गोली लगने के बाद परिवार के लोग रात के समय दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कॉलोनी में रहने वाले अरमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां नसीम रोजाना घर के बाहर सोती थीं। रात करीब दो बजे गली में गोली चलने की आवाज आई। वह बाहर आई तो देखा की मां की गर्दन के पास से खून निकल रहा था। उन्होंने शोर मचाकर परिवार के लोगों को उठाया और घायल मां को अस्पताल ले जाने लगे। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान गली में कोई नहीं था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे अशोक विहार चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल महिला को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में किसी करीबी पर हत्या की आशंका है।