फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A tutor misdeed with a seven year old girl in Muradnagar

शिक्षक बना शैतान: सात साल की मासूम संग ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, दो दिन बाद ऐसे सामने आई बर्बरता की कहानी

Thu, 18 Jul 2024 07:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Jul 2024 07:22 PM IST
सार

परिजनों ने ट्यूशन के लिए दबाव डाला तो बच्ची रोने लगी, न जाने का कारण पूछा तो डरी सहमी बच्ची ने अपने साथ घटना की बात बता दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी।

विज्ञापन
A tutor misdeed with a seven year old girl in Muradnagar
सात साल की मासूम संग ट्यूटर ने किया दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

ट्यूटर ने ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर चाकू से गोदकर मारने की धमकी दी। मामला दो दिन पहले का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र गांव निवासी युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है, उसकी सात साल की बेटी कक्षा में पढ़ती है। युवक ने बताया कि घर के पास एक युवक से उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ती है। गुरुवार सुबह परिजनों ने बच्ची को ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए कहा तो उसने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह वहां से चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ट्यूशन के लिए दबाव डाला तो बच्ची रोने लगी, न जाने का कारण पूछा तो डरी सहमी बच्ची ने अपने साथ घटना की बात बता दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। मौके पर एसीपी मय पुलिस फोर्स के पहुंचे। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दो दिन पहले की है। गुरुवार सुबह परिजनों ने इसकी सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद अजय शर्मा उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

दो दिन तक डरी सहमी रही बच्ची, सुनसान स्थान पर किया दुष्कर्म
मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि ट्यूटर के पास ओर भी छात्र छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सभी बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। इसी बीच ट्यूटर उसे अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां ट्यूटर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं किसी को बताने पर बच्ची को चाकू से गोदकर व पिता को गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed