फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A shopkeeper misdeed and threatened a girl student in Bulandshahr

दुकानदार बना दरिंदा: 12 वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म...आरोपी की मां ने भी दिया साथ; वारदात से भड़का बजरंग दल

Tue, 18 Feb 2025 05:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

विज्ञापन
A shopkeeper misdeed and threatened a girl student in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में नगर निवासी घर से स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा को एक गैर समुदाय के युवक ने अपनी दुकान में खींचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के परिजनों ने बच्ची का अपहरण करने की भी धमकी दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने और सूचना मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने जाम लगा दिया और कोतवाली पहुंच कर भी हंगामा किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

नगर क्षेत्र में अपने फौजी चाचा के साथ बचपन से रह रही 12 वर्षीय बच्ची खुशहालगढ़ रोड स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा है। बताया गया कि मंगलवार सुबह भी वह घर से पैदल ही स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल से कुछ पहले ही आरोपी दानिश की परचून की दुकान है। आरोपी ने उनकी भतीजी को अकेला पाकर उसे जबरन दुकान में खींच लिया। साथ ही आरोपी ने दुकान के अंदर ही उनकी भजीती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी की दुकान में आसपड़ोस के लोग व स्कूल प्रबंधन के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आरोपी की मां रुकसाना भी मौके पर पहुंच गई, उसने धमकी दी कि अगली बार बच्ची को उठा ले जाएंगे।

विज्ञापन

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद शाम को आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से माहौल बिगड़ने से बचा
पीड़िता व आरोपी युवक के गैर समुदाय के होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। करीब दो से तीन घंटे तक कोतवाली परिसर व सड़क पर परिजन व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हंगामा व प्रदर्शन करते रहे। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। - रोहित मिश्र, प्रभारी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed