फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A security guard's cabin was stolen from a spot 200 meters away from the outpost.

Ghaziabad News: चौकी से 200 मीटर दूरी से चोरी हो गया सुरक्षा गार्ड का केबिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A security guard's cabin was stolen from a spot 200 meters away from the outpost.
वसुंधरा। सेक्टर-16 पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी से चोर आरडब्ल्यूए सुरक्षा गार्ड के लोहे के केबिन को ही चुरा ले गए। आरडब्ल्यूए ने गार्ड के केबिन को चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट पर रखवाया था। केबिन चोरी होने की शिकायत आरडब्ल्यूए ने इंदिरापुरम थाने में दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-16 आरडब्ल्यूए के संरक्षक अमित किशोर ने बताया कि आरडब्ल्यूए ने करीब एक क्विंटल लोहे का केबिन बनवाकर रखवाया गया था। केबिन में गार्ड की सुविधा के लिए कुर्सी, पंखा आदि रखे हुए थे। 22 जुलाई की शाम को सुरक्षागार्ड का केबिन ही चोरी हो गया। उनका कहना है कि इतना भारी केबिन चोर बिना किसी मशीन की मदद से नहीं ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अराजक तत्वों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दिनों नगर निगम की ग्रीन बेल्ट से लोहे का ग्रिल भी चोरी हो गया था। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रमोद कौशिक, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक सोलंकी ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed