फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A report has been filed against the dealer for misappropriation of ration

Ghaziabad News: डीलर पर राशन गायब करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the dealer for misappropriation of ration
छतारी। क्षेत्र के बान गांव के राशन डीलर के खिलाफ 36.23 क्विंटल गेंहू, 34.98 क्विंटल चावल और 93 किलोग्राम चीनी गायब करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। शिकारपुर पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया था, इसमें बिना सूचना के केंद्र बंद मिला और अन्य अनियमितताएं पाईं गईं थीं।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए कि राशन कार्ड धारकों से समय-समय पर फीडबैक लिया जाए और केंद्रों की जांच की जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में पहासू खंड क्षेत्र के बान गांव के राशन डीलर रामेंद्र सिंह के संबंध में एक अंत्योदय और तीन अन्य राशन कार्ड धारकों से वार्ता की गई, जिन्होंने डीलर की ओर से मानक से कम मात्रा में राशन देने की बात कही। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशील कुमार यादव और अन्य अधिकारियों के साथ बान गांव में निरीक्षण किया। इस दाैरान दुकान बंद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलर रामेंद्र सिंह को फोन मिलाया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रामेंद्र सिंह के घर पर उनकी पत्नी से पूछताछ की गई तो उनको कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद रामेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी और ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह की मौजूदगी में उचित दर की दुकान को खुलवाया गया। अंदर निरीक्षण किया गया। मौके पर चावल, गेंहू और चीनी मिली।
इसके बाद डीलर की ओर से प्राप्त की गई खाद्य सामग्री और वितरण की गई सामग्री का आंकलन किया गया। मौके पर 36.23 क्विंटल गेंहू, 34.98 क्विंटल चावल और 93 किग्रा चीनी कम मिली।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि डीलर रामेंद्र की ओर से सितंबर माह में 311 कार्ड धारकों में से 215, अक्तूबर माह में 312 में से 188 और नवंबर माह में 312 में से 184 धारकों को ही राशन वितरित किया गया। इसके अलावा मौके पर साइन बोर्ड, रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड और कार्ड धारकों की सूची नहीं मिली। इस मामले में छतारी थाना में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed