फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   a one and a half year old child thrown on ground by a tantrik after giving him medicine he died In Khurja

अजय ने छीनी अनुज की सांसें: तांत्रिक ने डेढ़ साल के मासूम को दवा पिलाकर पटका, झाड़-फूंक के लिए लाई थी मां

Fri, 10 Feb 2023 08:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Feb 2023 08:15 PM IST
सार

तांत्रिक ने मासूम को दवा बताते हुए तरल पदार्थ का सेवन करा दिया। जिसके बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने उनके पुत्र को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इससे अनुज के दांत भी टूट गए।

विज्ञापन
a one and a half year old child thrown on ground by a tantrik after giving him medicine he died In Khurja
तांत्रिक अजय व मृत मासूम अनुज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के ढाकर मोड़ के पास रहने वाले तांत्रिक ने डेढ़ वर्षीय मासूम के उपचार के लिए उसे दवाई पिलाई और फिर जमीन पर पटक दिया। इसमें मासूम की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तांत्रिक के घर से तरल पदार्थ बरामद किया है।

विज्ञापन

खुर्जा के भीम नगर निवासी जितेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र अनुज काफी दिन से बीमार था। पीड़ित ने कई जगह बच्चे को उपचार कराया था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। एक परिचित ने ढाकर मोड़ के पास तांत्रिक की जानकारी दी। जिसके चलते गुरुवार को जितेंद्र की पत्नी आरती पड़ोसी युवक को साथ लेकर अपने पुत्र अनुज को ढाकर मोड़ स्थित तांत्रिक अजय के पास पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक ने मासूम को दवा बताते हुए तरल पदार्थ का सेवन करा दिया। जिसके बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने उनके पुत्र को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इससे अनुज के दांत भी टूट गए। इसके बाद पीड़ित परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने करीब चार से पांच अस्पतालों में जांच कराई, लेकिन सभी ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

बाद में खुर्जा के जटिया अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि तांत्रिक ने मासूम को जहरीले पदार्थ का सेवन कराया और जमीन पर पटका है। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पिता जीतेंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपी तांत्रिक अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से बच्चों को पिलाया गया तरल पदार्थ अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि वह झाड़-फूंक का काम करता है। बच्चे की हालत पहले से खराब थी जिससे उसकी मौत हुई है।

पीलिया झड़वाने के लिए प्रसिद्ध था तांत्रिक
स्थानीय लोगों के अनुसार तांत्रिक अजय सभी बीमारियों का उपचार नहीं करता था। उसने घर पर ही पेट दर्द की समस्या, आंखों के दर्द और ऊपरी हवा का उपचार करने की बात खुद भी पुलिस को बताई है। मुख्य रूप से पीलिया झड़वाने के लिए लोग दूर-दूर से इसके यहां आते थे।

लैब रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के घर से बरामद तरल पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा की आरोपी दवाई के नाम पर जो तरल पदार्थ लोगों को दे रहा था, वह आखिर क्या है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तरल पदार्थ की बोतल को खोलने पर उसमें से बहुत ही दुर्गंध आ रही है।

बच्चे के पिता जितेंद्र की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक अजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर से कुछ तरल पदार्थों बरामद किया गया है, जिनकी जांच की जा रही है। - दिलीप सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed