फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A minor was raping a teenager for five months, case registered

Ghaziabad News: पांच महीने से किशोरी से नाबालिग कर रहा था दुष्कर्म, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
A minor was raping a teenager for five months, case registered
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से उसके परिचित के दोस्त ने दुष्कर्म किया। नाबालिग आरोपी घर आकर किशोरी से पांच माह से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के अपनी मां को आपबीती बताने पर पूरे मामले का पता चला। किशोरी की मां ने बुधवार को टीलामोड़ थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी परिवार संग रहती है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर एक परिचित किशोर का आना जाना रहता था। जनवरी माह में परिचित किशोर के साथ उसका 16 वर्षीय दोस्त भी आया था। उसके बाद से ही वह घर पर आने लगा। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ मौका पाकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी। उसके बाद से वह कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने मंगलवार को आरोपी को घर में घुसते हुए देख लिया। किशोरी से पूछने पर उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी। इससे ही आरोपी की करतूत सामने आ सकी।
विज्ञापन


आरोपी बैठता है मीट की दुकान पर
टीलामोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। आरोपी मीट की दुकान पर बैठता है। वहीं किशोरी के पिता की हाल में मौत हो चुकी है। इसका भी आरोपी फायदा उठाने के प्रयास में था। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किशोरी से मार्च में माह में पहली बार दुष्कर्म किया था जबकि अंतिम बार एक माह पहले घर पहुंचा था और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed