फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A jeweler committed suicide by shooting himself in a car in the society parking lot

Ghaziabad News: सोसायटी की पार्किंग में कार सवार सराफ ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
A jeweler committed suicide by shooting himself in a car in the society parking lot
ऑफिसर सिटी सोसायटी में गोली मारकर आत्महत्या करने वाला जितेंद्र उर्फ जीतू का फाइल फोटो
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी द्वितीय की पार्किंग में कार में बैठे सराफ जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (32) ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और नंदग्राम पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में जीतू ने महिला समेत चार कारोबारी पर 1 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि ऑफिसर सिटी द्वितीय में रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू बुधवार दोपहर को नई दिल्ली के कृष्णानगर स्थित अपने जेएसके शोरूम से घर लौटे। ऑफिसर सिटी द्वितीय की पार्किंग में अपनी कार खड़ी की और काफी देर तक उसमें बैठे रहे। कुछ देर बाद कार से गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन

लोगों ने कार में जाकर देखा तो सराफ जितेंद्र के बाएं सीने में गोली लगी थी और हाथ में पिस्टल था। पार्किंग का सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग खून से लथपथ जितेंद्र को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने कार से पिस्टल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पिस्टल लाइसेंसी है। मार्च माह में जितेंद्र के बेटा हुआ था। इसके उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया था। उधर एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई अमित वर्मा ने अक्षय वर्मा, रीता वर्मा और अनु वर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि चारों ने उनके भाई के एक करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान मारने की धमकी दी। आरोपी लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.....



महिला सहित चार पर एक करोड़ हड़पने का आरोप, पुलिस से की थी शिकायत



जितेंद्र उर्फ जीतू से बरामद सुसाइड नोट में राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले तीन सराफ और उनके यहां नौकरी करने वाली एक महिला पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट के साथ लेन-देन की एक पर्ची भी लगाई गई है। इस पर्ची में एक करोड़ रुपये कीमत के सोने की ईंट का लेन-देन की बात सामने आई है। एसीपी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व जितेंद्र उर्फ जीतू ने नंदग्राम थाने में तीन सराफ और एक महिला पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने महिला सहित सभी आरोपियों से पूछताछ की थी। सराफ और महिला ने बताया था कि वर्षों से उनका जितेंद्र उर्फ जीतू से लेन-देन है। उन्होंने उनका समस्त भुगतान कर दिया है।



.....



लेन-देन के कोई दस्तावेज नहीं



पुलिस के अनुसार कार से बरामद सुसाइड नोट के साथ लगी पर्ची हाथ से लिखी गई है। इसमें दिनांक वार लेन-देन लिखा है। हालांकि लेन-देन के पुख्ता दस्तावेज अभी तक नहीं मिले हैं। फोन और मैसेज पर हुई बात के बाद लेनदेन की बात सामने आई है। हालांकि सुसाइड नोट में कारोबार में नुकसान होना और एक करोड़ रुपये से अधिक हड़पने को ही आत्महत्या का कारण बताया गया है।




.....



वर्जन....



दिल्ली के कृष्णानगर में सराफ का कारोबार करने वाले जितेंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या की है। कार से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, इसमें राजनगर में रहने वाले तीन सराफ और एक महिला पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



- धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed