फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करने पहुंची थी नगर निगम की टीम

सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपद्रव फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करने पहुंची थी नगर निगम की टीम
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम के कार्य में बाधा डालने और उपद्रव फैलाने के प्रयास के मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दे रही है। ग्राम मिर्जापुर में अवैध रूप से चल रही डेरियों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान आसिफ और शकील ने अपने दो साथियों के साथ निगम की टीम के कार्य में रुकावट डाली थी और उपद्रव फैलाने का प्रयास किया था। जिस पर निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। मामले में सफाई नायक नीरज ने आसिफ और शकील को नामजद कराते हुए उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा लाने के प्रयास डालना और उपद्रव फैलाने के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सफाई नायक नीरज ने बताया कि वह नगर आयुक्त के आदेश पर अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करने के लिए गए थे। इससे पूर्व भी अवैध डेरिया चलाने वालों को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके उन्होंने डेरिया का संचालन बंद नहीं किया। जिसके चलते पशुओं का मल मूत्र नालियों में बह रहा है। जिस कारण गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, वही वायु प्रदूषण भी हो रहा है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed