{"_id":"5d4dacfe8ebc3e6cc768b400","slug":"a-group-arrested-ghaziabad-city-news-gbd1820612167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटर बनकर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, ८७ मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटर बनकर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, ८७ मोबाइल बरामद
विज्ञापन
वेटर बनकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
गाजियाबाद। शादी-पार्टी व अन्य आयोजनों में वेटर बनकर मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सिहानी गेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बोरी में भरे 87 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनमें से 30 स्मार्टफोन हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
सिहानी गेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में पुराना बस अड्डे पर घूम रहे थे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से व निशानदेही पर चोरी के 87 मोबाइल बरामद हुए हैं। जिनमें 30 स्मार्टफोन के अलावा छोटे-बड़े मोबाइल हैं।
दिन में कूड़ा बीनते, रात में चोरी करते
सिहानी गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र किशोर निवासी शिब्बनपुरा तथा राजकुमार पुत्र सुनील निवासी मोमराजनगर सिहानी गेट के रूप में हुई है। आरोपी कूड़ा बीनने का काम करते हैं। साथ ही टेंट हाउस मालिकों से संपर्क कर वेटर की नौकरी करने शादी-पार्टियों में जाते और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लेते।
विज्ञापन
गफ्फार मार्केट में बदलवाते थे आईएमईआई नंबर
पुलिस केमुताबिक आरोपी अब तक एक हजार से अधिक मोबाइल चोरी कर चुके हैं। आरोपी दिल्ली केगफ्फार मार्केट में मोबाइलों के आईएमईआई नंबर बदलवाते और फिर उन्हें बेच देते। आरोपियों ने कई स्थानों से नगदी-जेवर भी चोरी किए।